Noida News: युवकों ने स्कूल में घुसकर छात्रों को पीटा
नोएडा, सितम्बर 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सुरजपुर क्षेत्र के खेड़ी गांव स्थित एक इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर छात्रों से मारपीट का मामला सामने आया है। आठ-दस युवक स्कूल परिसर में पहुंचे और 12वीं कक्षा के चार छात्रों के साथ मारपीट की। पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक दिवस पर शनिवार को दोपहर करीब एक बजे स्कूल में छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि 12वीं कक्षा के एक छात्र ने 10वीं के छात्र लीली को थप्पड़ मार दिया। लीली ने इसकी जानकारी अपने भाई और 12वीं के छात्र आदित्य सिंह को दी। आदित्य ने थप्पड़ मारने वाले छात्र से कारण पूछा और विरोध किया। आरोप है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.