नोएडा, सितम्बर 21 -- Noida News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। निर्वाना कंट्री में कार पार्किंग के दौरान मामूली बात को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने न्यायधीश के पति समेत दो सगे भाइयों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में एक भाई के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर आया है, जबकि दूसरे को पीठ और पेट के पास चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत सेक्टर-50 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-50 की निर्वाना कंट्री निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को बाल कटवाकर अपने घर लौटे थे। जब वह अपनी कार पार्क कर रहे थे, तो वहां तीन युवक खड़े होकर धूम्रपान कर रहे थे। जब पीडित कार से उतरने लगे तो युवकों ने अभद्र टिप्पणी की। विरोध करने और कार से बाहर आने पर तीनों युवकों ने उनके साथ म...