Noida News: यीडा क्षेत्र में श्रमिकों के आवास को लेकर नीति स्पष्ट नहीं
नोएडा, जुलाई 2 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना सिटी को नए औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की औद्योगिक परियोजनाएं विकसित हो रही है, लेकिन इन उद्योगों में कार्य करने वाले श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिए किफायती आवास की व्यवस्था को लेकर कोई स्पष्ट नीति नहीं है। आरटीआई कार्यकर्ता एवं नोवरा अध्यक्ष डॉ. रंजन तोमर ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी गई। आरटीआई में पूछा गया था कि क्या औद्योगिक श्रमिकों के लिए कोई विशेष आवासीय योजना बनाई जा रही है। इनके लिए कम लागत वाले श्रमिक आवास विकसित किए जाएंगे या उद्योगों को कर्मचारियों के लिए आवास विकसित करने की अनुमति देने वाली कोई नीति प्राधिकरण के पास है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.