Noida News: यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के ठहराव बढ़ाए जाएंगे
नोएडा, अक्टूबर 13 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने राजस्व में वृद्धि और यात्रियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार की है। इसमें जिन रूट पर रोडवेज बसों को कम सवारियां मिल रही हैं या कम फायदा हो रहा है, वहां यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के स्टॉपेज (ठहराव) बढ़ाए जाएंगे। इससे स्थानीय यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और निगम की आय में भी वृद्धि होगी। वर्तमान में नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो को मिलाकर कुल 305 बसें संचालित हो रही हैं। सभी साधारण और सीएनजी से चलने वाली बसें हैं। व्यस्त समय के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए इन बसों के फेरे भी बढ़ाए जाते हैं ताकि यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके। यह भी पढ़ें- Noida News: दशहरे पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी बसें उत्तर प्रदेश परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.