Noida News: यात्रियों की भीड़ के कारण रोडवेज बसों के अतिरिक्त फेरे शुरू
नोएडा, अगस्त 26 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। रक्षाबंधन पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की बसों में यात्रियों की भीड़ के कारण बुधवार सुबह से अतिरिक्त फेरे शुरू कर दिए गए हैं। पास के शहरों के लिए बसें अतिरिक्त फेरे लगा रही हैं। वहीं दूर स्थित शहरों के लिए स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। गुरुवार से तीन दिन तक बहने और उनके साथ एक व्यक्ति को निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी। दोनों डिपो की सभी 305 बसें रूट पर उतार दी गई हैं। सुबह करीब सात बजे नोएडा डिपो में बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे। ऐसे में बसों को भरने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा। अलीगढ़, आगरा, एटा, कासगंज आदि शहरों के लिए यात्रियों की संख्या अधिक थी। हालांकि सीट के लिए मारामारी की स्थिति नहीं थी। यात्री बस में बैठ रहे थे और बसें गंतव्य को निकल रही थी। यह भी पढ़ें- 60 वर्ष से अधिक की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.