Noida News: यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण 4864 वाहनों के चालान
नोएडा, जुलाई 2 -- Noida News: नोएडा। जिले मे गुरुवार को यातायात पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर दौड़ने वाले 4864 वाहनों के ई-चालान किए गए। इसके अलावा 19 गाड़ियों को जब्त किया गया। हेलमेट न लगाने पर 1461 चालान किए गए। विशेष जांच अभियान के तहत गलत दिशा में गाड़ी चलाने के कारण 336, गलत नंबर प्लेट की वजह से 302, नो-पार्किंग के कारण 489, तेज गति में वाहन चलाने के कारण 511, सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण 164 और मोडिफाइड साइलेंसर की वजह से 12 वाहनों के चालान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.