नोएडा, अक्टूबर 1 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यमुना सिटी में रेडिमेड गारमेंट समेत ऑटोमोबाइल्स के पार्ट बनेंगे। इसके लिए पांच इकाइयां स्थापित की जाएंगी। ये इकाइयां क्षेत्र में लगभग 450 करोड़ का निवेश करेंगी। इनमें 4,300 लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि शहर के अलग-अलग सेक्टर में पांच औद्योगिक इकाइयों को भूमि का आवंटन किया गया है। इनमें तीन इकाइयां रेडिमेड गारमेंट की होंगी, जबकि एक इकाई में ऑटो मोबाइल उद्योग के लिए उन्नत रोटेशनल मोल्डिंग से उत्पाद बनेंगे। अन्य इकाई में नालीदार गत्ते के डिब्बों की पैकेजिंग होगी। इकाइयों ने जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने का दावा किया है। रेडिमेड कपड़ों की तीनों कंपनियों को सेक्टर-29 स्थित अपैरल पार्क में भू...