Noida News: यमुना सिटी में बड़े उद्योगों के साथ सहायक इकाइयां लगेंगी
नोएडा, अक्टूबर 12 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यमुना सिटी में बड़े उद्योगों के साथ अब उनसे जुड़ी सहायक इकाइयों को भी विकसित करने की तैयारी है। इसके तहत बड़े औद्योगिक भूखंडों के छोटे हिस्से दूसरी कंपनियों को सब-लीज पर देने की सुविधा मिल सकेगी। हालांकि, भूखंड का इस्तेमाल संबंधित उद्योग से जुड़ी इकाइयों के लिए ही किया जा सकेगा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि शहर में औद्योगिक निवेश को बढ़ाने और औद्योगिक भूमि के बेहतर उपयोग के लिए औद्योगिक भूखंड के आवंटियों को सह-स्थान और उपपट्टे (सबलीज) की सुविधा दी जाएगी। प्रदेश सरकार की कैबिनेट में शुक्रवार को औद्योगिक निवेश नीतियों के तहत भूमि आवंटियों के लिए परिचालन लचीला पन (ऑपरेशनल फ्लेक्सिबिलिटी) में वृद्धि संबंधी प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.