नोएडा, नवम्बर 4 -- यमुना सिटी में कौशल विकास केंद्र Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यमुना सिटी में युवाओं को उद्योगों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए सेक्टर-22ई में कौशल विकास केंद्र स्थापित होगा, यह केंद्र करीब 22 एकड़ में बनेगा, इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। यहां युवाओं को नए क्षेत्र में कौशल प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि यूपी कैबिनेट ने पिछले दिनों हब एवं स्पोक मॉडल पर कौशल विकास व रोजगार का एकीकृत तंत्र विकसित करने का प्रस्ताव पास किया था। इसके अनुसार गौतमबुद्धनगर समेत गाजियाबाद व हापुड को जोन-1 में शामिल किया गया। साथ ही अन्य जिलों को शामिल करते हुए आठ जोन भी बने। जिलों में स्थानीय औद्योगिक गतिविधियों, बाजार की मांग और रोजगार की संभावनाओ...