नोएडा, जुलाई 14 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना सिटी के गांवों में सड़के, बिजली, लाइब्रेरी समेत अन्य आधुनिक सुविधाएं दुरुस्त होगी। वर्तमान में करीब 20 गांवों में विकास कार्य जारी है। इसी वर्ष में इन गांवों को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में कुल 109 गांव अधिसूचित है।

विकास कार्यों का लक्ष्य प्रथम चरण में 39 गांवों को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है। दावा है कि अभी तक यीडा क्षेत्र 19 गांवों को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जा चुका, जबकि 20 गांवों में कार्य जारी है। आदर्श गांव के लिए इन गांवों में सड़क, सीवर, बिजली, पेजयल तथा लाइब्रेरी विकसित की जानी है। इन गांवों में विकास कार्यों की डीपीआर पूर्व में तैयार कराई जा ...