Noida News: यमुना तट 21 हजार दीयों से जगमगाया
नोएडा, नवम्बर 7 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। शहर में पहली बार यमुना तट पर शनिवार को महाआरती हुई। इस दौरान 21 हजार दीयों से चारों ओर उजाला हो गया। सेक्टर-94 में कालिंदी कुंज पुल के पास श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम में दीपक से यमुना तट जगमगाया। इस दौरान काशी से आए 11 वैदिक आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां यमुना की महाआरती की। शंखनाद से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नोएडा के विधायक पंकज सिंह समेत आयोजन समिति के सदस्यों और सैकड़ों श्रद्धालुों ने कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने दीपदान कर सुख-समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालु इस खास आयोजन को अपने मोबाइल फोन में कैद करते नजर आए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: पूर्णिया में धूमधाम से मनाया गया गंगा उत्सव 2026, स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.