नोएडा, सितम्बर 1 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। जन्माष्टमी का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में भगवान कृष्ण के श्रृंगार और पूजा सामग्री की खरीदारी बढ़ने लगी है। सेक्टर-18 मार्केट, सेक्टर-26, सेक्टर-27 और भंगेल के बाजारों में लड्डू गोपाल की फैंसी पोशाक, मुकुट, मोरपंख, बांसुरी, मोतियों की माला, मटकी और झूलों की दुकानें सज गई हैं। इस बार मोरपंख वाली पोशाक और आकर्षक मुकुट की मांग सबसे ज्यादा बड़ी है। दुकानदारो के अनुसार बाजार में लड्डू गोपाल के लिए अलग-अलग रंग, डिजाइन और कढ़ाई वाली पोशाक उपलब्ध हैं। कीमत 150 रुपये से शुरू होकर 800 रुपये तक है। पिछले साल के मुकाबले इस बार पोशाक की कीमत में करीब 20 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं बांसुरी, मोतियों की माला, मुकुट और अन्य छोटे श्रृंगार के सामान की कीमत भी करीब 10 रुपये तक बढ़ी है। दुका...