Noida News: मोबाइल फोन हैक कर बैंक खाते से छह लाख निकाले
नोएडा, अगस्त 31 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को अनजान वेबसाइट पर मिले लिंक पर क्लिक करना भारी पड़ गया। जालसाजों ने मोबाइल फोन को हैक करके दो बैंक खातों से 34 बार में कुल 6.16 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-22 स्थित चौड़ा सादातपुर गांव निवासी अनीश सैफी ने पुलिस को बताया कि वह छह जुलाई 2025 को मोबाइल फोन में इंटरनेट चला रहे थे। तभी एक अनजान वेबसाइट पर पहुंच गए। उस पर पड़े लिंक पर क्लिक करने के बाद उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। उन्होंने तकनीकी खराबी समझकर कुछ समय के लिए फोन पर काम करना बंद कर दिया। कुछ घंटे बाद जब फोन चालू हुआ तो उसमें मिले मैसेज से ठगी की जानकारी हुई। उनके आईसीआईसीआई बैंक के खाते और बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 34 बार में रकम ट्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.