Noida News: मोबाइल फोन चोरी करने वाले नाबालिग समेत तीन आरोपी पकड़े
नोएडा, अगस्त 18 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने मोबाइल फोन झपटमारी और चोरी करने वाले दो आरोपियों और एक बाल अपचारी को चोटपुर कॉलोनी से पकड़ा। आरोपियों के पास से चोरी के 13 मोबाइल फोन, चोरी की बाइक और एक चाकू बरामद हुआ। एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम सोमवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी बहलोलपुर अंडरपास से गढ़ी गोलचक्कर की ओर जाने वाली सड़क के पास तीन संदिग्धों को जांच के लिए रोका गया। उनमें से एक किशोर और दो लोग बालिग थे। तीनों बाइक पर कहीं जा रहे थे। जांच करने पर पता चला कि बाइक चोरी की है। तलाशी के दौरान बरामद मोबाइल फोन भी चोरी का निकला। बालिग आरोपियों की पहचान बिहार के जिला छपरा के गरखा गांव निवासी धीरज और मैनपुरी के राजपुर गांव निवासी शिवा के रूप में हुई। दोनों आरोपी चोटपुर कॉलोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.