Noida News: मोबाइल टावर से लाखों का सामान चोरी
नोएडा, अक्टूबर 25 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-126 स्थित एक मोबाइल टावर से चोर ऑप्टिकल पैच कॉर्ड समेत कई जरूरी उपकरण चोरी कर ले गए। शिकायतकर्ता पवन त्यागी आरएस हाईटेक सिक्योरिटी लिमिटेड में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अक्टूबर को वह अपनी टीम के साथ साइट का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान टावर से ऑप्टिकल पैच कॉर्ड, बेस एलआर एसएफपी, पैच कॉर्ड और अन्य तकनीकी उपकरण गायब मिले। इसके बाद 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। टावर के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी ईएनवीआई प्राइवेट लिमिटेड के पास है। चोरी की घटना से टावर के संचालन और तकनीकी व्यवस्था प्रभावित हुई । सेक्टर-126 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.