Noida News: मोबाइल टावर से लाखों का उपकरण चोरी
नोएडा, नवम्बर 15 -- Noida News: नोएडा। एक्सप्रेसवे थानाक्षेत्र में मोबाइल टावर से दूरसंचार कंपनी का आरआरयू उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। इंडस टावर्स लिमिटेड की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शिवम परमार ने बताया कि वह आरएस हाईटेक सिक्योरिटी लिमिटेड की ओर से इंडस टावर्स में कार्यरत हैं। 26 अक्तूबर को टीम मौके पर पहुंची तो निरीक्षण के दौरान मोबाइल टावर से एक आरआरयू उपकरण गायब मिला। उपकरण चोरी होने से कंपनी को नुकसान हुआ है। पुलिस ने दूरसंचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। टावर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.