Noida News: मोबाइल टावर से उपकरण गायब
नोएडा, अक्टूबर 19 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-63 स्थित एक मोबाइल टावर से कीमती उपकरण गायब हो गया। पवन त्यागी के अनुसार वह आरएस हाईटेक सिक्योरिटी लिमिटेड की ओर से कार्य करते हैं। छह सितंबर 2026 की सुबह सूचना मिली कि सेक्टर-63 स्थित मोबाइल टावर से एक आरआरयू उपकरण चोरी हो गया है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो उपकरण गायब मिला। चोरी हुआ उपकरण रेडियो तरंगों के माध्यम से मोबाइल नेटवर्क चलाने में मदद करता है। टावर के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी एक अन्य कंपनी के पास है। शिकायत में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.