Noida News: मोबाइल झपटमार के पैर में गोली लगी
नोएडा, अक्टूबर 23 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-35 में शुक्रवार शाम पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह मोबाइल झपटता था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी, 12 मोबाइल फोन और एक तमंचा बरामद किया। एडिशनल डीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि सेक्टर-24 थाना पुलिस शुक्रवार शाम सेक्टर-35 में नाले के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक संदिग्ध स्कूटी आती दिखाई दी। पुलिस ने स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुकने के बजाय तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। कुछ दूर आगे जाकर स्कूटी अनियंत्रित होकर नाले की दीवार से टकरा गई और उस पर सवार व्यक्ति नीचे गिर गया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.