Noida News: मोबाइल झपटकर खाते से 93 हजार रुपये निकाले
नोएडा, अगस्त 26 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। बाइक सवार बदमाशों ने राह चलते दो लोगों से मोबाइल छीन लिए और फरार हो गए। एक पीड़ित के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके उसके खाते से 93 हजार 500 रुपये निकाल लिए। दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस केस दर्ज की है। दिल्ली के संगम विहार में रहने वाले अनवर अली ने सेक्टर-63 थाना पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में सिलाई का काम करते हैं। वह 14 अगस्त की सुबह करीब 7:45 बजे संगम विहार से काम पर जा रहे थे। सेक्टर-63ए की ट्रैफिक लाइट के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका सैमसंग मोबाइल हाथ से छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक, मोबाइल में लगा नंबर उनके बैंक खाते से लिंक था। बदमाशों ने फोन का इस्तेमाल कर उनके बैंक खाते से 93 हजार 500 रुपये निकाल लिए। मामले में थाना पुलिस ने केस द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.