नोएडा, जुलाई 19 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-वन थाना पुलिस ने सेक्टर-8 से मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन और दो चाकू बरामद हुए हैं। उनकी पहचान खोड़ा निवासी सनोज कुमार उर्फ राहुल दंता और अंकित उर्फ अनिकेत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ चोरी, आबकारी और आर्म्स एक्ट के पांच-पांच समेत कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों से पूछताछ कर अन्य वारदातों की जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...