नोएडा, सितम्बर 28 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में कॉलेज के आसपास छात्रों के मोबाइल चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस इनसे अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस के मुताबिक पकड़े गए चोरों की पहचान गौरव निवासी लखनावली ग्रेटर नोएडा, बादल और मोनू निवासी इलाहबास नोएडा के रूप में है। पुलिस टीम ने रविवार की रात आरोपियों को गुर्जरपुर गांव स्थित रेलवे लाइन के समीप से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कॉलेज के आसपास घूम फिरकर छात्रों के मोबाइल चोरी कर लेते थे। आरोपी मोनू के खिलाफ जिले के अलग-अलग थाने में सात मुकदमे दर्ज...