नोएडा, जुलाई 8 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर अल्फा-2 स्थित मॉल के गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर अल्फा-2 स्थित एक मॉल के सुरक्षागार्ड रामप्रगट पांडेय ने बताया कि मंगलवार को उसकी ड्यूटी गेट नंबर दो पर थी। इसी बीच दो युवक रियांश और सचिन वहां पहुंचे और बिना वजह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उनको बुरी तरह पीटा। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...