नोएडा, अक्टूबर 27 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कालीबाड़ी दुर्गा पूजा मेले के दौरान एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर पाई-1 स्थित कालीबाड़ी में दुर्गा पूजा महोत्सव मेले में 20 अक्तूबर को एक महिला हिमानी की चेन चोरी हो गई। महिला गौड़ अतुल्यम सोसाइटी में रहती है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह मेला देखने के लिए गई थी। इसी बीच किसी ने वारदात की। इस मामले में सूरजपुर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेले परिसर में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...