नोएडा, अक्टूबर 13 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। पुलिस ने सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में लगे रामलीला मेले में बिछड़े दो बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया। इसके अलावा मेले में खोया मोबाइल फोन भी बरामद कर महिला को सौंपा। गाजियाबाद खोड़ा निवासी राहुल मिश्रा का चार वर्षीय बेटा शिवाय नोएडा स्टेडियम में लगे रामलीला मेले में परिवार से बिछड़ गया। बच्चे के गुम होने से परिजन परेशान हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बच्चे की तलाश शुरू की। पुलिसकर्मियों ने प्रयास कर करीब एक घंटे में शिवाय को सकुशल तलाश लिया और उसके पिता राहुल मिश्रा के सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सतगावां से 15 दिनों से लापता नाबालिग बच्ची नवादा से बरामद शिवाय बड़े झूले के पास रोते हुए पुलिस टीम को मिला था। इसी तरह मेले में नौ वर्षीय इशिका भी ...