Noida News: मेडिकल स्टोर समेत तीन दुकानों से सामान चोरी
नोएडा, अक्टूबर 17 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। पर्थला गांव में बदमाश मेडिकल स्टोर समेत तीन दुकानों से नकदी और सामान चोरी कर ले गए। दुकान खोलने जाने पर पीड़ितों को चोरी का पता चला। मेडिकल संचालक ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-122 जनता फ्लैट निवासी पंकज दयाल ने पुलिस को बताया कि वह पर्थला गांव में मेडीक्योर फार्मेसी नाम से मेडिकल स्टोर चलाते हैं। वह गुरुवार रात दुकान बंद कर घर गए थे। वह शुक्रवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। उन्होंने दुकान के अंदर देखा तो नकदी और सामान सामान गायब मिला। इसी बीच पता चला कि बदमाशों ने पड़ोसी धनंजय और अमित की किराना दुकान से नकदी और सामान गायब है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.