नोएडा, नवम्बर 7 -- Noida News: नोएडा। बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर भीड़ का फायदा उठाकर एक यात्री की जेब से मोबाइल चोरी कर लिया गया। घटना 17 अक्टूबर की सुबह की है। पीड़ित ने अब सेक्टर-39 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हरियाणा के फरीदाबाद निवासी रोशन ने पुलिस को बताया कि वह 17 अक्तूबर की सुबह नोएडा के सेक्टर-16 से बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन की ओर जा रहे थे। इस दौरान मेट्रो में काफी भीड़ थी। इसी का फायदा उठाकर किसी ने उनकी जेब से मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...