Noida News: मेट्रो स्टेशनों पर लोगों के मोबाइल चुराने वाले दबोचे
नोएडा, जुलाई 3 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने दिल्ली और नोएडा के मेट्रो स्टेशनों के आसपास भीड़भाड़ का फायदा उठाकर लोगों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का शुक्रवार को पर्दाफाश कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 49 मोबाइल फोन और दो चाकू बरामद हुए। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान दिल्ली के नबीकरीम निवासी 39 वर्षीय विक्की और गाजियाबाद के लोनी निवासी 24 वर्षीय आसिफ के रूप में हुई। दोनों एक-दूसरे के करीबी दोस्त हैं। वे लंबे समय से मिलकर वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपी दिल्ली और नोएडा के प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के बाहर और अंदर भीड़ वाले स्थान पर नजर रखते। जैसे ही किसी यात्री का ध्यान भटकता या भीड़ का दबाव बढ़ता, आरोपी जेब या बैग से मोबाइल फोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.