Noida News: मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
नोएडा, जुलाई 20 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहर के परी चौक स्थित असल गोल्फ लिंक-1 सोसाइटी के लोग मूलभूत सुविधाएं न मिलने से परेशान हैं। उन्होंने सोमवार को प्राधिकरण के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, वे धरने को समाप्त नहीं करेंगे। सोसाइटी में रहने वाले अमरदीप ने बताया कि सेक्टर में सड़क, बिजली, पानी इत्यादि जैसी सुविधाएं भी पर्याप्त रूप से नहीं मिल रहीं। प्राधिकरण के निर्देश के बाद 28 महीने पहले उनके खाते में रखरखाव शुल्क भी जमा कर दिया था। इसके बावजूद अब तक कोई भी विकास का कार्य शुरू नहीं हुआ। केवल टेंडर प्रक्रिया शुरू कर लोगों को दिलासा दिया जा रहा है। अधिकारियों से शिकायत करने पर वे केवल सर्वेक्षण कर चले जाते हैं, लेकिन कोई खास ठोस कार्रवाई नहीं होती। ऐसे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.