Noida News: मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा
नोएडा, सितम्बर 23 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों के साथ बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर रायपुर बांगर गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष परशुराम चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की। आप की जिला संगठन मंत्री स्वाति सिन्हा ने बताया कि गांव में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रहीं। पेयजल की भी समस्या है। ग्रामीण मूलभूत समस्याओं को लेकर परेशान है। लोगों ने प्रशासन से समस्याओं का शीघ्र एवं स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.