Noida News: मूट कोर्ट प्रतियोगिता में न्यायिक प्रक्रिया समझाई
नोएडा, अक्टूबर 30 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। आईआईएमटी कॉलेज में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन शुक्रवार को संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के छात्रों ने भाग लिया। विधि प्रतिभागियों ने अपनी कानूनी दक्षता, तर्क क्षमता और बहस के कौशल का परिचय दिया। समापन समारोह में यूपी पुलिस के पूर्व डीजीपी डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि विधि के विद्यार्थियों के लिए कानूनी ज्ञान के साथ तर्कपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना, न्यायिक प्रक्रिया को समझना और अदालत की मर्यादा का पालन करना बेहद जरूरी है। दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न कानूनी मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष में दलीलें पेश कीं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों और प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और उपहार देकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.