Noida News: मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल
नोएडा, अक्टूबर 24 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम छोटा डी पार्क के पास पुलिस और दिल्ली के बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा और अन्य सामान बरामद किया। एडिशनल डीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि सेक्टर-58 थाने की पुलिस टीम छोटा डी पार्क के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार वहां से गुजरा। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने बाइक की गति बढ़ा दी और भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा शुरू कर दिया। पीछा करने के दौरान बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। खुद को घिरता देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिसकर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.