नोएडा, जुलाई 3 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए जमीन देने वाले किसानों को मुख्यमंत्री के हाथों सात प्रतिशत आबादी भूखंड दिलाने की तैयारी है। इसके लिए 5100 किसानों को भूखंड देने की योजना पर काम शुरू हो गया है। यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह ने बताया कि भूलेख विभाग द्वारा 31 गांवों में करीब 11211 किसानों को सात प्रतिशत आबादी भूखंड दिए जाने के लिए प्रकाशन किया जा चुका है। इनमें से 7035 किसानों को आरक्षण पत्र भी दिए जा चुके, जबकि 4176 भूखंडों को विभिन्न सेक्टरों में नियोजित किया जा चुका है। इनमें अट्टा गुजरान, गुनपुरा, मथुरापुर, मूंजखेड़ा, औरंगपुर, बेला कलां, सलारपुर, फतेहपुर अट्टा के किसानों के 7 प्रतिशत भूखंड सेक्टर-25 में भूखंड़ विकसित हो चुके। सेक्टर-17 में धनौरी व सेक्...