नोएडा, अक्टूबर 16 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में अब हर मुक्केबाज का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण प्रतियोगिताओं में मौका नहीं मिलेगा। यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन (यूपीबीए) इसकी शुरुआत 24-25 अक्तूबर को ग्रेटर नोएडा में होने वाली अंडर-12 मिनी बालक राज्य चैंपियनशिप से करेगा। चैंपियनशिप दादरी के सादोपुर स्थित जेएसबी बॉक्सिंग अकादमी में होगी। इसमें 1 जनवरी 2014 से 31 दिसंबर 2015 के बीच जन्मे खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। अधिकारी के मुताबिक बॉक्सिंग को व्यवस्थित करने और खिलाड़ियों का प्रमाणिक रिकॉर्ड तैयार करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया जा रहा है। इसके बाद प्रदेश में आयोजित होने वाली बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में एसोसिएशन के साथ पंजीकृत खिलाड़ियों को ही भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- Haldwani News: बॉक्सिंग : नै...