नोएडा, जुलाई 2 -- Noida News: दनकौर, सतीश शर्मा। मध्य प्रदेश ग्वालियर निवासी दो वर्षीय मनु अपने पिता पुरुषोत्तम के साथ ऊंची दनकौर स्थित मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था। गुरुवार को वह घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते रास्ता भटक गया। कम उम्र होने के कारण वह अपना नाम और पता ठीक से नहीं बता पा रहा था, जिससे परिजन उसकी तलाश में परेशान हो गए। इसी दौरान दनकौर कस्बे में गश्त कर रही मिशन शक्ति टीम की नजर रोते हुए अकेले घूम रहे बच्चे पर पड़ी। टीम ने तत्काल उसे अपनी सुरक्षा में लेकर मिशन शक्ति केंद्र कोतवाली दनकौर पहुंचाया। वहां मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक काजोल सिंह भदौरिया ने कार्रवाई करते हुए बच्चे की पहचान कराने और उसके परिजनों का पता लगाने के प्रयास शुरू किए। कुछ ही देर में बच्चे के परिवार से संपर्क स्थापित कर उन्ह...