Noida News: मालगाड़ी गुजरने पर भी खुला रहा रेलवे फाटक
नोएडा, जुलाई 28 -- Noida News: दादरी। सलारपुर गांव के पास रेलवे फाटक खुले होने के बावजूद एनटीपीसी की रेलवे लाइन से मालगाड़ी गुजरने का मामला प्रकाश में आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सलारपुर गांव का रेलवे फाटक खुला है और रेलवे ट्रक से मालगाड़ी गुजर रही है। रेलवे फाटक पर स्कूल की गाड़ी बच्चों को लेकर खड़ी है। लोग सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि स्कूल गाड़ी के चालक ने समझदारी दिखाई है कि गाड़ी को फाटक से पहले ही रोक लिया। वीडियो में रेलवे विभाग की लापरवाही साफ सामने आ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.