Noida News: मारपीट के मामले में पांच आरोपी बरी
नोएडा, अक्टूबर 22 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला अदालत ने जेवर क्षेत्र में मारपीट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में पांच आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। दरअसल, महेश चंद्र ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि हरिओम ने एक मार्च 2020 की शाम दुकान पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। कुछ देर बाद वह अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर लौटा और हमला कर दिया, जिसमें उनके बेटे कर्ण, अमित और आजाद घायल हो गए। आरोपी सचिन, कल्लू उर्फ कृष्ण, पुष्पेंद्र राजपूत, हरिओम और लोकेश पर आठ अगस्त 2022 को आरोप तय हुए थे। अभियोजन ने सात गवाह पेश किए। वादी महेश चंद्र ने कहा कि हरिओम उनके गांव में रिश्तेदारी में आया था और दुकान पर कुछ लोगों में कहासुनी हो रही थी। उन्होंने स्वीकार किया कि आरोपियों ने मारपीट नहीं की। उन्होंने पुलिस को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.