Noida News: मारपीट कर पत्नी का मोबाइल तोड़ा
नोएडा, अक्टूबर 23 -- Noida News: नोएडा। सर्फाबाद गांव निवासी सुनीता कुमारी ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को अपने पति अजय गुप्ता के घर गई थीं। यहां पर अजय ने सुनीता के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल तोड़ दिया। महिला ने कुछ महीने पहले ही मोबाइल लिया था। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का कहना है कि पति उसके साथ पहले भी मारपीट कर चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.