Noida News: मामूली विवाद में शराब की बोतल तोड़कर पेट में मारा
नोएडा, अगस्त 15 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-128 में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि विवाद के दौरान एक आरोपी ने शराब की बोतल तोड़कर उसके पेट में मार दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-126 थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दादरी निवासी राजकुमार सेक्टर-126 थाना क्षेत्र स्थित एक फॉर्म हाउस में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 13 अगस्त की रात करीब साढ़े दस बजे अपने कार्यस्थल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कृष्णा गोशाला के पास प्रवीन कुमार और सुनील कुमार खड़े होकर शराब पी रहे थे। दोनों किसी बात को लेकर उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। राजकुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.