Noida News: मामूली विवाद में युवक पर कैंची से हमला
नोएडा, जुलाई 7 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-वन थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक दुकानदार ने युवक पर कैंची से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल विवेक को पहले जिला अस्पताल और फिर गंभीर हालत में रेफर किया गया। पीड़ित की मां रानी देवी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, घटना के समय विवेक शराब के नशे में आरोपी की दुकान पर पहुंचा था, जहां विवाद के दौरान उसके हाथ और गर्दन पर कैंची से वार किया गया। मामले की जांच जारी है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: बाजार में दो दुकानदारों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.