Noida News: मामूली विवाद में पिता-पुत्र को रॉड से पीटा
नोएडा, अगस्त 9 -- Noida News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। गोविंदपुरम की जीडीए मार्केट में दुकान के सामने महिला से झगड़ रहे लोगों को रोकना पिता-पुत्र को भारी पड़ गया। आरोप है कि आरोपियों ने साथियों के साथ दुकानदार और उसके पिता दोनों को लोहे की रॉड, बैटरी स्टैंड और लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर कविनगर पुलिस ने तीन नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि कविनगर थाने में सोनी, राहुल और देव के अलावा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.