Noida News: मामूली विवाद में दंपति के साथ मारपीट
नोएडा, नवम्बर 13 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-117 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली दंपति के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप पीड़ित महिला के देवर और जेठ के बेटे पर है। सेक्टर-113 पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाने में दी शिकायत यूनिटेक यूनिहोम्स सोसाइटी निवासी अनिता वर्मा ने बताया कि उनका देवर राजा और जेठ का बेटा दीपक बुधवार रात घर आए। दोनों आते ही महिला ओर उसके पति के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने दंपति के साथ मारपीट की। जिस समय घटना हुई, घर पर दंपति की बेटी भी थी। आरोप है कि दोनों ने जाते जाते शिकायतकर्ता महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दीपक और राजा को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। विवाद के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.