Noida News: मामूली कहासुनी के बाद स्कूटर सवार ने युवक को पीटा
नोएडा, जुलाई 11 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में किसी कार्य से गए एक युवक के साथ स्कूटर सवार व्यक्ति ने झगड़ा शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-62 निवासी सतपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि तीन जुलाई को वह किसी कार्य के चलते सेक्टर-34 आए थे। शाम करीब 6.30 बजे स्कूटर सवार अज्ञात व्यक्ति से उनका झगड़ा हो गया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। झगड़ा होते देख अन्य लोग भी एकत्र हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। आरोपी द्वारा की गई मारपीट के चलते पीड़ित घायल हो गए। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर अपना उपचार कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.