Noida News: महिला से सोने की चेन छीनी
नोएडा, जुलाई 25 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में करीब दो सप्ताह पूर्व सरेशाम बाइक सवार दो बदमाश एक अस्पताल की महिलाकर्मी से सोने की चेन छीनकर ले गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-82 स्थित उद्योग विहार निवासी हरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-11 स्थित अस्पताल में नौकरी करती हैं। वह 13 जुलाई की शाम करीब 4.30 बजे जूस पीने मेट्रो चौराहे पर गई थीं। जूस पीकर वापस लौट रही थीं तो सेक्टर-12 के चौराहे पर पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उनमें से पीछे बैठे युवक ने उनकी गर्दन पर हाथ मारा और सोने की चेन छीनकर ले गया। इसके चलते उनकी गर्दन में भी चोटें आईं। चेन खिंचते ही शोर मचाया और पीछा किया, लेकिन बाइक सवार बदमाश भाग निकले। पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.