नोएडा, अक्टूबर 24 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-61 में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ बैठक की। थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में आयोजित गोष्ठी में महिला सुरक्षा, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और पुलिस व आम लोगों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर चर्चा हुई। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में हुई बैठक में एसीपी-2 नोएडा मयंक तिवारी ने स्थानीय सुरक्षा समस्याओं और उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से किरायेदारों, घरेलू सहायकों और सुरक्षा कर्मियों का पुलिस सत्यापन कराने की अपील की। इससे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने और संभावित अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही, किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लि...