Noida News: महिला समेत तीन लोगों से 29 लाख रुपये ठगे
नोएडा, अगस्त 16 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने तीन लोगों से 29.75 लाख रुपये की ठगी कर ली। किसी को अमेजन के पूर्व कर्मचारियों के नाम पर निवेश का झांसा दिया गया तो किसी को फेसबुक पर विज्ञापन दिखाकर फंसाया गया। तीनों मामलों में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ठगी का विवरण साइबर क्राइम थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक ग्रेटर नोएडा निवासी आस्था सिंघल पहले अमेजन में काम करती थीं। नौकरी छोड़ने के कुछ समय बाद दो लोगों ने खुद को अमेजन का कर्मचारी बताते हुए उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि वे अमेजन के पूर्व कर्मचारियों के लिए निवेश और आय अर्जित करने से जुड़ी योजनाओं पर काम कर रहे हैं। जुलाई 2025 तक आरोपियों ने क्रिप्टो करेंसी और अन्य निवेश योजनाओं में रकम लगाने के लिए उन्हें प्रेरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.