नोएडा, सितम्बर 6 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेना से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल ने किसी बात को लेकर हुए विवाद में सेवारत महिला लेफ्टिनेंट कर्नल को नौकरानी बोलने का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर आरोपी ने अभद्रता कर पीड़िता को जानमाल की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गुरजिंदर विहार टाउनशिप के टावर फोर-टी के फ्लैट में रहने वाली लेफ्टिनेंट कर्नल स्मिता थामस वर्तमान में नई दिल्ली स्थित डिफेंस ऑफिस कॉम्प्लेक्स सेंट्रल विस्टा में सेवारत हैं। उन्होंने बताया कि वह 21 अगस्त को दोपहर करीब 2.20 बजे पति पवन कुमार भारद्वाज के साथ कार्यालय से घर लौटी थीं। फ्लैट में जाने के लिए टावर के पास लिफ्ट का इंतजार कर रही थीं। आरोप है कि लिफ्ट ...