Noida News: महिला ने पति और ससुर पर लगाया धमकी देने का आरोप
नोएडा, नवम्बर 14 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर स्थित न्यायालय में मुकदमे की पैरवी को लेकर पहुंची एक महिला ने पति और ससुर पर धमकाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने मुकदमा वापस नहीं लेने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने न्यायालय को बताया कि करीब पांच साल पहले उसकी शादी ग्रेटर नोएडा में रहने वाले कुणाल के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला ने परेशान होकर न्यायालय में एक वाद दायर किया। करीब छह महीने पहले महिला केस के सिलसिले में सूरजपुर स्थित न्यायालय पहुंची थी। न्यायालय में महिला के पति और ससुर ने उसे मुकदमा वापस लाने के लिए धमकाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.