Noida News: महिला छात्रावास में एसी से आग लगी
नोएडा, सितम्बर 25 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-62 स्थित महिला छात्रावास की छठी मंजिल पर गुरुवार रात एसी की आउटडोर यूनिट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे वहां रह रही छात्राओं में अफरातफरी मच गई। छात्रावास के अग्निशमन उपकरणों की मदद से समय रहते आग को बुझा लिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने भी पानी की बौछार की। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-62 स्थित सात मंजिला महिला छात्रावास में 100 से अधिक कमरे हैं। यहां करीब 500 महिलाएं रहती हैं। ज्यादातर पढ़ाई और नौकरी करती हैं। गुरुवार रात करीब 2:40 बजे छठी मंजिल पर एक कमरे के एसी के आउटडोर यूनिट में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। इसके बाद यूनिट में आग लग गई। जिस कमरे में आग लगी, उसमें एक ही छात्रा रहती है। वह शहर के एक कॉलेज में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.