Noida News: महिला को लाठी-डंडों से पीटा
नोएडा, जुलाई 25 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में सीएनजी पंप के पास पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गढ़ी चौखंडी निवासी 26 वर्षीय पिंकी ने बताया कि वह 22 जुलाई की शाम करीब आठ बजे सेक्टर-122 स्थित खाने की रेहड़ी के पास मौजूद थीं। उनकी रेहड़ी सीएनजी पंप के पास है। आरोप है कि बबलू, उसकी पत्नी पूनम, दामाद मनीष और उसकी पत्नी नेतन वहां पहुंचे। चारों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उसे चोटें आईं। पीड़िता ने किसी तरह खुद को बचाया और पुलिस से शिकायत की। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.