नोएडा, जुलाई 12 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने रविवार सुबह मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट और चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस कार्रवाई में दो बदमाशों को गाली लगी। आरोपियों ने विला में महिला को बंधक बनाकर लूट की थी। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह के अनुसार रविवार सुबह थाना सूरजपुर पुलिस और सर्विलांस टीम तिलपता गोलचक्कर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान 130 मीटर चौड़ी रोड पर डी पार्क की ओर से एक सफेद रंग की टैक्सी (डीएल-1जेडडी-3130) आती दिखाई दी। पुलिस ने शक होने पर वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार सवार बदमाश भाग निकले और पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने पीछा कर बदमाशों को घेर लिया, जिसके बाद वह टैक्सी छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। उन्हों...